छत्तीसगढ़

हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा:39 की उम्र में भी कई रिकॉर्ड्स के बादशाह; हिटमैन क्यों हैं क्रिकेट के असली G.o.a.t? – Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why The Hitman Is Cricket’s Ultimate Goat



क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से बड़े होते हैं और कुछ खिलाड़ी खुद आंकड़ों को बदल देते हैं। रोहित शर्मा उन्हीं में से एक हैं। 39वें जन्मदिन पर हिटमैन सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक युग का नाम बन चुके हैं। उनके बल्ले ने जितने रिकॉर्ड तोड़े हैं, उतने शायद उन्होंने जन्मदिन भी नहीं मनाए होंगे। यही वजह है कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट का G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है। हिटमैन टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अब भी उनका जलवा बरकरार है।




Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT

रोहित शर्मा
– फोटो : PTI


छक्के लगाने में सबसे आगे

रोहित शर्मा का नाम आते ही छक्कों की बारिश याद आती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर कुल 650 छक्के हैं। यह आंकड़ा बताता है कि रोहित ने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि खेल को एंटरटेनमेंट में बदल दिया। उनके बाद क्रिस गेल (553 छक्के) जैसे दिग्गज का नाम आता है।


Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT

रोहित शर्मा
– फोटो : ANI


आईसीसी टूर्नामेंट्स के असली हीरो

बड़े मंच पर बड़ा खिलाड़ी बनना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन रोहित इसमें भी सबसे आगे हैं। आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा (8) शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। दबाव जितना बड़ा, रोहित का प्रदर्शन उतना ही शानदार।


Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT

रोहित शर्मा
– फोटो : ANI


हर फॉर्मेट के मास्टर

रोहित शर्मा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक जड़ा है। बतौर कप्तान तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया भर में चौथे खिलाड़ी हैं। 2023 में नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। यह दिखाता है कि टेस्ट हो, वनडे या टी20, रोहित हर जगह फिट बैठते हैं।


Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT

रोहित शर्मा
– फोटो : BCCI


मैच विनर की पहचान

रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स, जैसे कि वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता है। इसका मतलब साफ है, जब टीम को जीत चाहिए होती है, रोहित सामने खड़े मिलते हैं।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!