छत्तीसगढ़

गोयल किडन गार्डन स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों संग 5वां वार्षिक उत्सव संपन्न

पत्थलगांव। गोयल किडन गार्डन स्कूल में 5वां वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार टोप्पो तथा विशिष्ट अतिथि अजय बंसल रहे। विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने फौजी कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, सुरक्षा और सुशासन की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने वाला बताया।
विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के फाउंडर पपल गोयल, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य, राम-चित्रण, कृष्ण लीला, बाहुबली डांस और कॉमेडी डांस रहे, जिन पर दर्शकों की खूब तालियां बजीं।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन धनु यादव ने किया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सुमन गोयल ने विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
उत्सव ने बच्चों की प्रतिभा के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!