छत्तीसगढ़

गिट्टी से लदा बेकाबू ट्रेलर सड़क पर पलटा, नीचे दबने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत


बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पर सफाई कर रही एक महिला मजदूर की ट्रेल…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 03:06:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 03:06:35 PM (IST)

बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण हादसा: गिट्टी से लदा बेकाबू ट्रेलर सड़क पर पलटा, नीचे दबने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत
गिट्टी से लदा बेकाबू ट्रेलर सड़क पर पलटा

HighLights

  1. गिट्टी से लदा ट्रेलर पलटा
  2. महिला की दबकर मौत
  3. श्रमिकों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पर सफाई कर रही एक महिला मजदूर की ट्रेलर के नीचे दबने से मौत हो गई। गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

महिला की घटनास्थल पर ही मौत

रतनपुर थाने में पदस्थ एसआई विष्णु यादव ने बताया कि भरवीडीह निवासी महिमा कोसले (32) नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव का काम करती थीं। शनिवार की दोपहर बिलासपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि महिमा को संभलने या वहां से हटने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाकर मार्ग को सामान्य कराया गया।

यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर में एनएच-44 पर मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, आधा दर्जन से अधिक घायल

श्रमिकों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस हादसे के बाद हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस स्थान पर सफाई और रखरखाव का कार्य चल रहा था, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार के संकेतक लगाए गए थे, जिससे वाहन चालकों को आगे कार्य होने की जानकारी मिल सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!