छत्तीसगढ़

गैर मर्द से बात करने पर टोका तो महिला ने रची खौफनाक साजिश, बच्चों से ही कीटनाशक मंगाकर पति को पिलाया


CG Crime: छत्तीसगढ़ के कोरबा में गैर व्यक्ति के साथ मोबाइल में बातचीत करने पर पति ने मना किया, तो पत्नी ने जहरीली दवा पिला कर पति को मौत के घाट उतार द …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 10:12:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 10:12:39 PM (IST)

गैर मर्द से बात करने पर टोका तो महिला ने रची खौफनाक साजिश, बच्चों से ही कीटनाशक मंगाकर पति को पिलाया
महिला ने कीटनाशक दवा पिलाकर की पति की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। गैर व्यक्ति के साथ मोबाइल में बातचीत करने पर पति ने मना किया, तो पत्नी ने जहरीली दवा पिला कर पति मौत के घाट उतार दिया। घटना को आत्महत्या देने का प्रयास किया, पर बच्चों ने सच्चाई बता दी। महिला ने बच्चों से ही कीटनाशक दवा दुकान से मंगाया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दर्री थाना अंतर्गत लाटा क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि यहां अरुण कुमार सिंह अपने पत्नी बुधनी बाइ तथा 14 व 13 साल के एक पुत्र व एक पुत्री के साथ निवासरत था।

अरुण लंबे समय से लकवा एवं टीबी बीमारी से ग्रस्त था। बुधनी बाइ रायगढ़ निवासी किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थी. इससे अरुण नाराज था और उसने उसे मना भी किया। इस बात को लेकर दोनों के मध्य कई बार विवाद भी हुआ। पुलिस ने बताया कि पति को रास्ता से हटाने के लिए बुधनी ने योजना बनाई। इसके तहत उसने पेड़ में डालने के लिए अपने पुत्र से दुकान से कीटनाशक दवा मंगाया।

पत्नी ने पानी में कीटनाशक घोलकर पति को पिलाया

बाद में उक्त दवा को पानी में घोल कर पति को पिला दिया। जहर का असर होते ही पति की हालत बिगड़ने लगी। उसे दर्द से कराहता देख बच्चों ने मां से अस्पताल ले जाने कहा। लेकिन बुधनी ने सुबह ले जाने की बात कही। बच्चों द्वारा दबाव बनाए जाने पर बुधनी ने अरुण को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अरूण की मृत्यु हो गई। बुधनी की कोशिश थी कि मामले को आत्महत्या का प्रयास बता सके, पर वह सफल नहीं हो सकी।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की। तब पूछताछ के दौरान बच्चों ने रोते-बिलखते हुए बताया कि मम्मी ने ही पापा को जहर खिलाया था। बच्चों के बयान के बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर से ही बुधनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!