छत्तीसगढ़

एक करोड़ मुआवजा और परिवार को नौकरी की मांग, प्रशासन की समझाइश बेअसर


बाल संप्रेक्षण गृह के चौकीदार की हत्या के बाद परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 09:17:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 09:17:01 AM (IST)

तखतपुर के चौकीदार की हत्या पर हंगामा: एक करोड़ मुआवजा और परिवार को नौकरी की मांग, प्रशासन की समझाइश बेअसर
बाल संप्रेक्षण गृह के सामने प्रदर्शन करते स्वजन

HighLights

  1. पीड़ित परिवार ने एक करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की शर्त रखी।
  2. आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर भी ले उड़े, जिससे पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई ।
  3. पुलिस शहर भर में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के मामले में स्वजन अपनी मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने पीएम के बाद शव चीरघर में रखवाया है। इधर स्वजन ने अपनी मांग को लेकर बाल संप्रेक्षण गृह के सामने धरना प्रदर्शन किया है। स्वजन एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग कर रहे हैं। साथ ही बेटे और बेटी के शादी के लिए सरकारी सहायता की मांग कर रहे हैं। इधर अधिकारी स्वजन को समझाइश दे रहे हैं।

तखतपुर के अरईबंद में रहने वाले नरेंद्र खांडे संविदा कर्मचारी थे। एक साल से वे बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदारी का काम करते थे। रविवार-सोमवार की रात वे ड्यूटी पर थे। रात को बाल संप्रेक्षण गृह के प्लेस आफ सेफ्टी भवन में निरुद्ध चार युवकों ने उन्हें बांधकर मारपीट की। इसके बाद उनसे गेट और बाइक की चाबी लूटकर भाग निकले। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षक सुजाता हलधर ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव चीरघर भेज दिया। इस बीच स्वजन एक करोड़ रुपये और नरेंद्र के परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग करने लगे। समझाइश के बाद स्वजन शव को चीरघर भेजने तैयार हुए। सोमवार की सुबह शव का पीएम कराने के लिए अधिकारियों ने स्वजन को बुलाया। तब स्वजन बाल संप्रेक्षण गृह के सामने धरने पर बैठ गए। स्वजन ने एक करोड़ और एक सदस्य को नौकरी की मांग करने लगे। किसी तरह अधिकारियों ने समझाइश के बाद पीएम कराने तैयार हुए। पीएम के बाद अब स्वजन मुआवजा मिलने के बाद शव लेकर जाने की बात कह रहे हैं। मंगलवार की रात तक स्वजन अपनी मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें- मछली चोरों का खूनी जाल: पचरा के तालाब में बिछाया करंट, तड़प-तड़पकर मर गया विशालकाय मगरमच्छ

पुलिस की टीम दे रही दबिश

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित युवक अपने साथ चौकीदार की बाइक के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

अधिकारी दिनभर करते रहे कोशिश

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि स्वजन एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दी गई है। साथ ही जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कही है। इधर प्रशासन के अधिकारियों ने परिवार के लोगों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। प्रशासन की ओर से 50 हजार रुपये तत्कालिक सहायता देने की पेशकश की गई है। इसे लेने स्वजन ने इन्कार कर दिया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!