डुमरकोना डैम क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल; जांच में अधिकारी की मौजूदगी विवादित

जशपुरनगर। डुमरकोना में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बना डैम एक साल के भीतर क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर की टीम ने 10 सितंबर 2026 को मौके का निरीक्षण किया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान डैम निर्माण से जुड़े जल संसाधन विभाग के एसडीओ संतोष रात्रे की मौके पर मौजूदगी अब सवालों के घेरे में है।
जब डैम के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी का जांच के दौरान मौके पर मौजूद रहना चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी की मौजूदगी में जांच पूरी तरह निष्पक्ष हो पाएगी? क्या जांच स्वतंत्र रूप से होगी और क्या निरीक्षण के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी?
फिलहाल इन सवालों पर विभाग की ओर से स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। अब निरीक्षण प्रतिवेदन और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है।



