छत्तीसगढ़
धमतरी में डबल सुसाइड! घर के अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले दंपति, पुलिस जांच में जुटी


Double Suicide: धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बन गई। मृतकों की पहचान नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई के रूप में हुई है। दोनों गांव के एक संपन्न और प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। बुजुर्ग दंपति की इस तरह हुई मौत ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है।




