छत्तीसगढ़
धान खरीदी में चूक! लक्ष्य अधूरा, धान नहीं बिकने से टूटा किसान, फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश


वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 149 लाख टन धान का उपार्जन हुआ था। इस बार 15 नवंबर 2025 से 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी शुरू की गई थी, बावजूद इसके सभी पंजीकृत 27.41 लाख किसानों से धान की खरीदी नहीं हो सकी। समयसीमा समाप्त होने के बाद करीब दो लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए।




