छत्तीसगढ़
धान खरीदी केंद्र में बड़ा खेल: 70 लाख से अधिक धान की हेराफेरी करने वाला केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, ऐसे उजागर हुआ मामला


जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर ने तौल पत्रक एवं रजिस्टर में कुटरचना कर धान की हेराफेरी की। इस कृत्य से शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा और यह अमानत में खयानत का गंभीर मामला पाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी, गवाहों और जांच दल के सदस्यों के बयान दर्ज किए, साक्ष्य एकत्रित किए। पूछताछ में आरोपी विवेक चंद्राकर ने धान खरीदी के दौरान रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर हेराफेरी करना स्वीकार किया।



