Uncategorized
धमतरी में बाढ़ के कारण रातभर फंसा बीमार मरीज, ग्रामीणों ने डूमर नाला पर पुलिया निर्माण की मांग की
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के चर्रा गांव में बाढ़ के चलते एक बीमार मरीज रातभर घर में ही फंसा रहा। सुबह पानी कम होने पर ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डूमर नाला पर जल्द से जल्द एक पक्की पुलिया के निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है।


