छत्तीसगढ़
Daughter funeral mother’s body: रूढिय़ों को तोड़ बेटी ने अपनी मां की चिता को दी मुखाग्नि, नम हुईं लोगों की आंखें


मनेंद्रगढ़। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की पत्नी का शुक्रवार को निधन हो गया। पुत्र नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को उनकी बेटी तनवी मुखर्जी ने रूढिय़ों को तोडक़र अपनी मां की चिता (Daughter funeral mother’s body) को मुखाग्नि दी। इस दौरान समाज में बेटियों की शक्ति, संवेदना और बदलती सोच की भावुक मिसाल देखने को मिली।




