छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह अब संभालेंगे CISF की कमान, केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh IPS Officer Santosh Singh: हाल ही में रायपुर एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके संतोष सिंह को अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में …और पढ़ें

HighLights
- रायपुर के पूर्व एसपी संतोष सिंह अब सीआईएसएफ (CISF) में बने डीआईजी
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रतिनियुक्ति का आधिकारिक आदेश
- 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के होनहार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्र सरकार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में रायपुर एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके संतोष सिंह को अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप-महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया गया है।
विभिन्न जिलों में पुलिसिंग को एक नई दिशा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। संतोष सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में डीआईजी (CCTNS/SCRB) के पद पर तैनात हैं। अपनी विशिष्ट कार्यशैली और नवाचारों के लिए चर्चित आईपीएस संतोष सिंह ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पुलिसिंग को एक नई दिशा दी है। अब केंद्र में डीआईजी सीआईएसएफ के तौर पर वे देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधन में अपनी सेवाएं देंगे।




