छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Rainfall: बिलासपुर में इतना पानी की कॉलोनी में चलने लगी नाव, कलेक्टर बंगला समेत कई इलाके डूबे, ट्रेनें रद्द


बारिश के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर पानी भर गया। जिसके चलते कई ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पांच मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि तीन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है। इनमें ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-कोरबा मेमू, ट्रेन नंबर 68733 कोरबा-बिलासपुर मेमू, ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू, ट्रेन नंबर 68746 रायपुर-बिलासपुर मेमू, ट्रेन नंबर 68745 बिलासपुर-रायपुर मेमू है।



