छत्तीसगढ़
Chhattisgarh High Court: हाईकोर्ट की चेतावनी बेअसर! बारिश ने खोल दी प्रशासन के दावों की पोल, 30 जुलाई तक मांगी प्रगति रिपोर्ट


Chhattisgarh High Court: आंधी-तूफान और बारिश के दौरान बिलासपुर की सड़कों पर जलभराव और लगातार बिजली कटौती के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि केवल कार्ययोजना बना लेना काफी नहीं है, जब तक उसका लाभ आम जनता को जमीन पर न मिले, लेकिन इन दिशा निर्देशों का कोई असर निगम और प्रशासन के अफसरों पर नहीं दिख रहा।




