Uncategorized

छात्रा ने फांसी लगाई,NSUI छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप:अंबिकापुर में घर में फांसी पर झूलता मिला शव, टीएस सिंहदेव बोले- निष्पक्ष जांच हो

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ रही थी। छात्रा के परिवार वालों ने एनएसयूआई के छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, पटपरिया में जीजा के घर रही छात्रा छात्रा अंतरा शाह (19 वर्ष) ने घर में फांसी लगा ली। छात्रा के जीजा नीलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतरा रात को बिस्तर में नहीं थी। वह बाथरूम के लिए निकली और काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने अपनी पत्नी को भेजा। पत्नी ने बाथरूम की खिड़की से झांका तो अंदर अंतरा शाह का शव फांसी पर झूलता दिखा। छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप अंतरा शाह करीब छह महीने पहले ही अंबिकापुर आई थी। उसने पीजी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। छात्रा के जीजा नीलेश गुप्ता ने बताया कि छात्रा की सहेलियों ने बताया है कि एक छात्र नेता ज्ञान तिवारी का नाम बता रही हैं कि वह अंतरा को ब्लैकमेल करता था। उसके पास मोबाइल में कुछ चैट या वीडियो था, जिसे परिजनों को दिखाने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। नीलेश गुप्ता ने बताया कि अंतरा सामान्य दिख रही थी और हंसकर बात कर रही थी। जरूर ऐसी कोई बात हुई है, जिसके कारण उसने फांसी लगाई है। इसकी जांच होनी चाहिए। …………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाई, LIVE-VIDEO:साड़ी के फंदे से झूली, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, रील बनाते समय हादसे की आशंका छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!