Uncategorized

रायपुर में आज साफ मौसम, तेज धूप से बढ़ी उमस

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और गर्मी तथा उमस का असर बढ़ने लगा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम ड्राई रहा, हालांकि एक-दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है, जिसके बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 34°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया, जिससे वहां रातों में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

राजधानी रायपुर में आज (12 अक्टूबर) मौसम साफ रहेगा। बादल छंटने के बाद तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी हुई है। अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान से मध्यप्रदेश तक ट्रफ लाइन का असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!