Uncategorized
छत्तीसगढ़ के प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों के शिक्षकों का अंग्रेजी मीडियम में पढ़ा होना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की मान्यता के लिए शिक्षकों की बारहवीं से स्नातकोत्तर तक पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होना अनिवार्य किया है। निजी स्कूल संचालकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिक्षकों की कमी बताते हुए नियम का कड़ा विरोध किया है। वहीं शिक्षक संगठन ने इसे गुणवत्ता सुधार के लिए पूरी तरह सही ठहराया है।



