छत्तीसगढ़

CG में फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी का एडमिशन, 6.79 लाख इनकम वाले सरकारी शिक्षक ने बताई 75 हजार कमाई, अरेस्ट


जांच में शिक्षक की वास्तविक वार्षिक आय 6.79 लाख रुपये पाई गई, जबकि दस्तावेजों में 75 हजार रुपये दर्शाई गई थी। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 12:06:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 12:34:08 PM (IST)

CG में फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी का एडमिशन, 6.79 लाख इनकम वाले सरकारी शिक्षक ने बताई 75 हजार कमाई, अरेस्ट
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की योजना में फर्जीवाड़ा, शिक्षक चमर साय पैंकरा गिरफ्तार

HighLights

  1. फर्जी आय प्रमाण पत्र के आरोप में गिरफ्तारी
  2. बेटी का निजी स्कूल में कराया गया दाखिला
  3. जवाहर उत्कर्ष योजना का लिया गया लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के मामले में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक ने अपनी बेटी को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए गलत जानकारी के आधार पर दस्तावेज तैयार करवाए और योजना का लाभ प्राप्त किया।

जवाहर उत्कर्ष योजना में लिया गया लाभ

पत्थलगांव थाना प्रभारी विनय पांडे के अनुसार, मामले की शिकायत ददिबल प्रसाद विश्वकर्मा ने दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जामझोर में पदस्थ सरकारी शिक्षक चमर साय पैंकरा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अपनी बेटी का कक्षा छठवीं में प्रवेश कराने के लिए फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत किया था।

आरोपित शिक्षक ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत लाभ लेने के उद्देश्य से स्वयं को किसान बताया और अपनी वार्षिक आय मात्र 75 हजार रुपये दर्शाई।

जांच में सामने आई वास्तविक आय

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान शिक्षक की वेतन पर्ची और अन्य आय स्रोतों का परीक्षण किया गया। दस्तावेजों के सत्यापन में यह सामने आया कि चमर साय पैंकरा की वास्तविक वार्षिक आय 6.79 लाख रुपये है, जो शपथ पत्र में दर्शाई गई आय से कहीं अधिक है।

प्रमाण मिलने पर हुई कार्रवाई

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सरकारी योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई थी। जांच में पर्याप्त प्रमाण और तथ्य मिलने पर आरोपी शिक्षक चमर साय पैंकरा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!