छत्तीसगढ़
CG Crime: तीन जिलों में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 19 साल का मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार


एएसपी पंकज पटेल के मुताबिक, यह गिरोह बिलासपुर, दुर्ग और जांजगीर जिलों में सक्रिय था। बिलासपुर के सरकंडा, सिविल लाइन और कोतवाली क्षेत्र से 4 बाइक चोरी हुई। दुर्ग के मोहन नगर क्षेत्र से 1 बाइक तो जांजगीर जिले से 1 बाइक चोरी की गई।



