छत्तीसगढ़
Census 2027: 200 से अधिक कर्मचारियों ने मांगी छुट्टी, 25 हजार मानदेय के बावजूद ड्यूटी से किनारा क्यों? जानें वजह


झील जायसवाल, सहायक जिला जनगणना अधिकारी के मुताबिक, जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें सभी कर्मचारियों की भागीदारी जरूरी है। कुछ कर्मचारियों ने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य कारणों से आवेदन दिए हैं, जिन पर संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है। जहां वास्तविक परेशानी होगी, वहां राहत दी जाएगी, लेकिन अनावश्यक रूप से ड्यूटी से बचने वालों को चिन्हित कर आवश्यक निर्णय भी लिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो।



