छत्तीसगढ़

बस्तर से कान्स तक पहुंची छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘आरजे बस्तर’:आदिवासी युवती का दिखाया स्ट्रगल, पंचायत फेम चंदन की मुख्य भूमिका, 79वें कान्स में स्पेशल स्क्रीनिंग




छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘आरजे बस्तर’ ने 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास पहचान बनाई है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया। भावुक कहानी और मजबूत मैसेज के कारण फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि इसे पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले पवन कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म एक आदिवासी लड़की की कहानी दिखाती है, जो मुश्किल हालात और साधनों की कमी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। कहानी में संघर्ष, हिम्मत और सपनों को पूरा करने की जिद को बेहद सरल और असरदार तरीके से दिखाया गया है। कान्स में दर्शकों ने की जमकर तारीफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौजूद दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। खासकर गांव और आदिवासी जीवन के सच्चे चित्रण को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म को भारत के दूरदराज इलाकों की अनसुनी कहानियों को दुनिया के सामने लाने वाली प्रस्तुति बताया गया। चंदन रॉय समेत कई कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका फिल्म में ‘पंचायत’ वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए चंदन रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के गानों को शान, कृष्णा बेओरा और अनुराग शर्मा ने आवाज दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह ‘आरजे बस्तर’ को एक ऐसी फिल्म माना जा रहा है, जो गांव और आदिवासी युवाओं के सपनों और संघर्ष की आवाज बनकर सामने आई है। कान्स में मिली तारीफ के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है और माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों से गहरा जुड़ाव बनाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!