छत्तीसगढ़

ब्रेक फेल होने से फटा था फ्लाइट का टायर? DGCA ने जांचा बिलासपुर का रनवे, एलायंस एयर दिल्ली ले जाएगी प्लेन


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट में शुक्रवार को फ्लाइट का पहिया फटने की घटना के बाद रविवार को जांच शुरू हुई। दिल्ली से पहुंचे डीजीसीए के अधिकारी ने एयरपोर्ट पहुंचकर पहले क्षतिग्रस्त विमान के हर हिस्से का बारीकी से परीक्षण किया। इसके बाद रनवे का भी मुआयना किया।

जांच के बाद उड़ान संचालन को मंजूरी मिलने पर दो दिन से बंद फ्लाइट सेवा फिर बहाल हो गई। प्रयागराज से आई फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की, जबकि शाम को दिल्ली के लिए उड़ान भी रवाना हुई। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलांयस एयर की फ्लाइट 7 आई-613 के लैंडिंग करते समय रनवे पर लेफ्ट साइड का टायर अचानक पंक्चर हो गया। हालांकि इस घटना में विमान में सवार 37 यात्री और चार क्रू मेंबर बाल-बाल बच गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए के एक अधिकारी धीरज कुमार सुबह चकरभाठा पहुंचे। उनके आने की सूचना एयरपोर्ट प्रबंधन को दी। इसलिए प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा एलायंस एअर के सातों इंजीनियर, जो शनिवार को फ्लाइट की रिपेयरिंग के लिए पहुंचे हैं, वह भी मौजूद रहे। अधिकारी ने सबसे पहले घटना के संबंध में संबंधितों से विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही फ्लाइट के बारे में पूछा।

इसके बाद वे सीधे एप्रन पहुंचे। क्षतिग्रस्त विमान को रनवे से हटाकर यही रखा गया। उन्होंने पंक्चर टायर के अलावा फ्लाइट के हर हिस्से की जांच की। विमान की तकनीकी स्थिति, मेंटेनेंस रिकार्ड और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। फ्लाइट की जांच के बाद वह प्रबंधन के अधिकारियों के साथ रनवे पर पहुंचे। उन्होंने उस हिस्से का जायजा लिया, जहां फ्लाइट आकर रुकी।

पूरे रनवे का मुआयना करने के बाद उन्होंने कहा कि रनवे विमान संचालन के लायक है। इसके कारण किसी तरह दिक्कत नहीं होगी। जब उन्होंने हरी झंडी दे दी, उसके बाद प्रयागराज से आने फ्लाइट को लैंड कराया गया। इसके बाद यहीं फ्लाइट शाम को दिल्ली के उड़ी। अच्छी बात यह रही है कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों से फ्लाइट की सभी सीटें पैक थीं। घटना की वजह से यात्रियों की यात्रा पर किसी तरह असर नहीं पड़ा है।

अभी आए दो टायर, दो और आएंगे

क्षतिग्रस्त फ्लाइट की रिपेयरिंग एलायंस एअर के इंजीनियर कर रहे हैं। वह शनिवार को अपने साथ फ्लाइट के लिए दो नए टायर लेकर आए थे। जिसे फीड कर दिया गया है। दो टायर एक-दो दिनों में आने की उम्मीद है। इसके बाद ब्रेक, सेंसर में बदले जाएंगे।

रिपेयरिंग में दिक्कत, दिल्ली ले जाने की कवायद

फ्लाइट की रिपेयरिंग में कुछ अड़चने आ रही है। दरअसल जरुरी उपकरणों को यहां तक लाने में परेशानी हो रही है। यही वजह है कि एलायंस एअर चाह रही है कि किसी तरह इस फ्लाइट को इसका लायक रिपेयरिंग कर लिया जाए कि, वह दिल्ली तक उड़ान भर सके। वहां पहुंचने के बाद वर्कशाप में अच्छी तरह रिपेयरिंग हो सकती है, जो उपकरण बदलने की स्थिति में, उसे भी आसानी से किया जा सकता है।

ब्रेक फेल हो सकती है घटना की वजह

प्रथम दृष्टया फ्लाइट की घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। चालक ने पुसअप ब्रेक का इस्तेमाल कर विमान को रनवे पर सुरक्षित रोक लिया। चालक की ओर से जरा सी भी हड़बड़ी या चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। डीजीसीए के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। विमान के तकनीकी हिस्सों के साथ रनवे का भी परीक्षण किया गया है। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसमें घटना के सही कारणों का स्पष्ट राजफाश होगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!