छत्तीसगढ़

बलरामपुर पुलिस को मिली नई बस और 18 बाइक:एसपी ने दिखाई हरी झंडी, साप्ताहिक जनरल परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित




बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने रक्षित केंद्र बलरामपुर में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर (भा.पु.से.) ने इकाई को मिली एक नई बस और 18 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया। कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता वृक्षारोपण भी किया गया। परेड की शुरुआत परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी देने के साथ हुई। निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्न आउट और उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन करने वाले चार अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। नई बस और 18 बाइक हुईं शामिल जनरल परेड के बाद छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई एक बस और 18 नई मोटरसाइकिलों का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को आधिकारिक रूप से सेवा में शामिल किया। अनुशासनहीन कर्मचारियों पर भी कार्रवाई कार्यक्रम के दौरान ओ.आर. लेकर अनुशासनहीनता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज चार प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। सरदार पटेल जयंती पर एकता वृक्षारोपण राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रक्षित केंद्र परिसर में ‘एकता वृक्षारोपण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, मो. याकूब मेमन, निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, देवेंद्र ठाकुर, सुशील चंद कर्ष, राजेंद्र यादव, सुधीर मिंज, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू सहित मुख्यालय एवं आसपास के थाना-चौकी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!