छत्तीसगढ़
Bilaspur Youth Congress Election: MLA देवेंद्र यादव से मुलाकात के बाद बदले समीकरण! रंजीत सिंह ने छोड़ी दावेदारी, कई नेताओं ने भी खींचे हाथ


गंगोत्री गुट के पीछे हटने के बाद अब मुकाबला वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी समर्थित उम्मीदवारों के बीच सिमटता नजर आ रहा है। तीनों गुट अपने-अपने समर्थकों को संगठित करने में जुट गए हैं। सिद्धांशु वर्तमान में शहर अध्यक्ष हैं, इसलिए अपनी टीम मजबूत कर रहे हैं। कोटा विधायक श्रीवास्तव के करीबी शेरू पिछली बार चुनाव जीते थे। वहीं, पूर्व अध्यक्ष केशरवानी की भी छात्र राजनीति में काफी दिलचस्पी है। ऐसे में वे अपने प्रत्याशी इस चुनाव में उतारेंगे, ऐसी संभावना है।




