छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर पर नकाबपोशों का जानलेवा हमला; धारदार हथियार से किया लहूलुहान


बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत निराला नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर श्याम कश्यप पर सुबह करीब 6 बजे रेलवे अस्पताल के पास तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 08:09:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 08:09:06 AM (IST)

बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर पर नकाबपोशों का जानलेवा हमला; धारदार हथियार से किया लहूलुहान
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. प्रापर्टी डीलर पर नकाबपोश बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
  2. बेटे शिशिर की शिकायत पर तारबाहर थाने में अपराध दर्ज
  3. रेलवे अस्पताल से प्रॉपर्टी डीलर श्याम कश्यप रायपुर रेफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर : रेलवे क्षेत्र में मार्निंग वाक पर निकले प्रापर्टी डीलर पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। सड़क पर टहल रहे लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले। घायल प्रापर्टी डीलर को मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घायल के बेटे ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।पुराना बस स्टैंड के पास निराला नगर में रहने वाले श्याम कश्यप प्रापर्टी डीलर हैं। वे शनिवार की सुबह करीब छह बजे मार्निंग पर निकले थे।

वे रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। तभी तीन नकाबपोश उनके पास पहुंचे। नकाबपोश युवकों ने प्रापर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से हमला भी किया। हमले में प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास सड़क पर टहल रहे लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर हमलावर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर के तोरवा में खौफनाक वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला

मारपीट और धारदार हथियार से लहूलुहान प्रापर्टी डीलर को आसपास के लोगों ने रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रापर्टी डीलर ने इसकी जानकारी अपने बेटे शिशिर को दी। तब शिशिर अस्पताल पहुंचे। घायल प्रापर्टी डीलर की स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया है। पिता को रायपुर में भर्ती कराने के बाद शिशिर ने घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!