छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कुरदर वैली रिसार्ट में चीतल का मांस पका रहे मैनेजर समेत छह गिरफ्तार


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। वन परिक्षेत्र बेलगहना की टीम ने 27 मार्च को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरदर स्थित ईको जोहार रिसार्ट में छापेमारी की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक नर चीतल का मांस पकाया जा रहा था। आरोपितों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 का 1,2,3, 44 एवं 50, 51 का उल्लंघन मामला दर्ज कर सभी छह आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में रसोइए रामकुमार टोप्पो ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जनक बैगा नामक व्यक्ति पलाश के पत्तों में मांस देकर उसे पकाने के लिए कहा था।

वन विभाग की टीम ने देर रात तक आरोपितों से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र किए। मामले में मांस की पुष्टि के लिए जांच कराई गई। इसमें चीतल के मांस की पुष्टि हुई है।

मामले में वन विभाग की टीम ने छह आरोपितों रिसार्ट के मैनेजर उत्तर प्रदेश जौनपुर थाना बरसठी, तहसील- मढ़याहू,निवासी रजनीश सिंह राजपूत, रामकुमार टोप्पो निवासी केंवची, जनक राम बैगा निवासी कुरदर, देवसिंह

बैगा निवासी कुरदर, राजेश बैगा, लखन राम बैगा, कुरदर को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।मालूम हो कि कुरदर गांव की पहाड़ी पर थित यह रिसार्ट पर्यटन विभाग द्वारा संचालित है, जहां आठ से 10 कर्मचारी कार्यरत हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!