छत्तीसगढ़

बिलासपुर के 200 घरों में गंदे पानी की सप्लाई:शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार, पार्षद ने कमिश्नर को सैंपल सौंपा, ईई बोले-करेंगे जांच




बिलासपुर के शास्त्री नगर और कपिल नगर में 200 से अधिक घरों में पिछले दो दिनों से नगर निगम के नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। वार्ड पार्षद सीमा राजेश शुक्ला ने इस संबंध में जोन क्रमांक 7 के कमिश्नर प्रवीण शर्मा को गंदे पानी का सैंपल सौंपा है और तत्काल सुधार की मांग की है। नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि उन्हें शाम को गंदे पानी की आपूर्ति की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार को वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेंगे। पार्षद शुक्ला ने शिकायत में कहा कि दो दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर निगम का स्टाफ इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण निवासियों को पीने के पानी के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है या ट्यूबवेल के पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। बरछापारा में भी हो रही थी गंदे पानी की सप्लाई बताया जाता है कि हफ्ते भर पहले बरछापारा में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत सामने आई थी। पाइप लाइन की जांच की गई तो लीकेज के चलते गंदे पानी की सप्लाई की बात सामने आई। अमृत मिशन जी का जंजाल बना भूगर्भ जल बचाने के बड़े उद्देश्य को लेकर जिस अमृत मिशन योजना पर नगर निगम ने 300 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर दी, अब उसकी खामियां रोज सामने आ रही हैं। आरोप है कि योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान लापरवाही की गई। यही वजह है कि लीकेज की समस्या बार बार आ रही है। इससे पहले अशोक नगर में भी इस प्रकार की समस्या सामने आ चुकी है। अशोक नगर टंकी से सप्लाई में बाधा पार्षद का कहना है कि शास्त्रीनगर और कपिल नगर में अशोक नगर पानी टंकी से सप्लाई होती है। गंदे पानी की समस्या उत्पन्न होने पर पूर्व में इंजीनियरों द्वारा रोड निर्माण के दौरान पाइप लाइन में लीकेज की समस्या बताई गई थी, लेकिन बार बार सुधार के बाद यह समस्या फिर से उत्पन्न हो गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!