छत्तीसगढ़

Bihar News:’निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व’, नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात – Bihar News: Nishant Kumar To Lead Jdu Nitish Kumar, Sanjay Jha, And Shravan Kumar, Bihar Politics


जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में निशांत कुमार ही नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होंगे। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोमवार को बताया कि निशांत कुमार आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे और वही इस पार्टी के भविष्य हैं।पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा उसके विस्तार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। संजय कुमार झा ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके थे। रविवार को राष्ट्रीय परिषद में इसका अनुमोदन किया गया।

श्रवण कुमार ने निशांत को लेकर क्या कहा?

संजय कुमार झा ने निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि वह अभी सरकार में काम कर रहे हैं और आगे संगठन में भी काम करेंगे। वहीं बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार युवा हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की लगातार मांग थी कि उन्हें पार्टी में शामिल किया जाए और राज्य में काम करने का मौका दिया जाए। निशांत कुमार को पार्टी में शामिल किया गया। आज, वह न केवल पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, बल्कि सरकार में भी अच्छा काम कर रहे हैं।

Bihar News: तबादलों के बाद रविवार की रात फिर ट्रांसफर आदेश; बिहार में किन IAS को अब कहां मिली पोस्टिंग?

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में क्या हुआ?

पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री पद छोड़कर सहर्ष सत्ता हस्तांतरण का निर्णय लेकर नीतीश कुमार ने राजनीतिक शुचिता, विश्वास और सहयोग का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रस्ताव में दावा किया गया कि साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसमें अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिए जाने का उल्लेख किया गया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!