छत्तीसगढ़

भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद, टोल प्लाजा पर कॉन्स्टेबल को कुचलने की कोशिश; बाल-बाल बची जान


भिलाई के कुम्हारी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान आरक्षक को कार से कुचलने का प्रयास करने वाले नागपुर के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 10:40:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 10:40:25 PM (IST)

भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद, टोल प्लाजा पर कॉन्स्टेबल को कुचलने की कोशिश; बाल-बाल बची जान
नागपुर के दोनों आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. वाहन में संदिग्ध अवस्था में मिलीं दो युवतियां
  2. आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की
  3. नागपुर के दोनों आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। शुक्रवार को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार चालक द्वारा आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जिस कार से आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया गया था उसके भीतर कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी मिली थीं।

सीट के बीच एक हिडन चेम्बर भी मिला जिसमें 10 रुपये के नोट में पुड़िया बनाकर गांजा, वियाग्रा रखा हुआ था। इस मामले में पुलिस गोल-मोल जवाब दे रही है। पुलिस का कहना है कि पुुड़िया में रखे गांजे की मात्रा बहुत कम थी इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। कार में दो हिंदू युवतियों में से एक नाबालिग थी।

वाहन में संदिग्ध अवस्था में मिलीं दो युवतियां

naidunia_image

हिंदू संगठनों का बड़ा दावा वाहन में दो युवतियां भी संदिग्ध अवस्था में मिलीं। कुछ हिंदू संगठनों का दावा है कि कार में मिली दो हिंदू युवतियों में से एक नाबालिग थी। युवतियां भी सामान्य स्थिति में नहीं थीं और स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके स्वजनों को सूचना दे दी थी।

ब्लैक फिल्म लगी कार ने आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की

ज्ञात हो कि 15 मई को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग ड्यूटी में सउनि सुशील पाण्डेय के हमराह आरक्षक रमेश चंद्राकर की ड्यूटी रायपुर से दुर्ग मार्ग पर लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान लगभग 12.40 बजे वाहन क्रमांक एमएच 02 एवाय 3475 तेज गति से रायपुर की ओर से दुर्ग की तरफ आते दिखाई दिया, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक रमेश चंद्राकर द्वारा वाहन रोकने का संकेत देने पर चालक द्वारा वाहन को और तेज गति से चलाते हुए आरक्षक के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया गया।

सिर के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, पुलिस ने पीछा कर दबोचा स्वयं को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई तथा वह वाहन के सामने गिर गया। आरोपितों द्वारा सिर के ऊपर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया, किन्तु आरक्षक द्वारा सतर्कता से पीछे हटकर स्वयं को सुरक्षित किया गया। घटना के पश्चात वाहन चेकिंग में लगे अन्य स्टाफ द्वारा यातायात पुलिस वाहन से उक्त कार का पीछा कर सिरसा गेट के पास वाहन को पकड़ा गया।

नागपुर के दोनों आरोपी गिरफ्तार

भेजे गए जेल मामले में पुलिस ने न्यू नेहरू नगर नागपुर निवासी आरोपित रमजान और बड़ा ताजबाग सक्करदारा नागपुर निवासी आरोपित जाकिर मोहम्मद के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!