छत्तीसगढ़

बगीचा के ग्राम बहोरा में वाटरशेड महोत्सव का हुआ आयोजन

जशपुर / प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण कार्यों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु विकास खण्ड़ ग्राम बहोरा  में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया।
        वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व तुन्दनाला में जन भागीदारी के माध्यम से बोरीबंधान कार्य कर वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी से हुई। जिसमे बच्चों ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रभावशाली नारे लगाए।
              जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री गेंद बिहारी द्वारा वाटरशेड महोत्सव के दौरान जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए माध्यमिक शाला बहोरा के छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध लेंखन, रंगोली व चित्रकारी प्रतियोगिता में  पृथक पृथक ग्रुप में विभक्त होकर प्रतियोगिता में भाग लिया गया ।


          इसी तरह जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री गेंद बिहारी  के द्वारा वाटरशेड  समिति भादू  में जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत निर्मित  स्टाप डेम निर्माण कार्यों का लाकार्पण एवं वाटरशेड  समिति चटकपुर  में स्वीकृत स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित कृषको  एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण का महत्व बताते हुए अन्य जन  कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों एवं मितानिनों दीदीयों को पुरूस्कार दिया गया कार्यक्रम के अंतिम चरण मे पानी की पाठशाला कार्यक्रम अन्तर्गत परियोजना अधिकारी श्री कवच भगत  के द्वारा उपस्थित कृषको एंव विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
          परियोजना अधिकारी श्री कवच भगत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों  एवं श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री राजेंद्र मिंज, सरपंच लोरो ग्राम पंचायत संगीता भगत , सरपंच बहोरा ग्राम पंचायत ममता मिंज, भूत पूर्व सरपंच श्री रविन्द्र कुजूर जी  एवं गणमान्य नागरिक एवं स्कूल के अध्यापक , डब्ल्यू.डी.टी.सदस्य व जलग्रहण सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!