छत्तीसगढ़
बेटे की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही मां की मौत, शराब बेचने के आरोप में हुई गिरफ्तारी, आक्रोशित लोगों ने कहा- बिना सबूत कार्रवाई


सीतामणी क्षेत्र के निवासी सीतलेश सोनवाई ने बताया कि जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह गोविंद उसका दोस्त है। वह नशे का कोई व्यापार नहीं करता, पुलिस वालों ने घर में छानबीन किया घर में कुछ नहीं मिला, उससे कहा कि गांजा बेचते हो, जिसके बाद उसे उठा कर ले गए। थाना लेकर गए, थाने में उसके खिलाफ शराब बेचने का झूठा मामला बनाया गया। जबकि घर से लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज हमारे पास मौजूद है। उसने कहा कि गोविंद की मां की इसी सदमे के चलते मौत हो गई। घटना की ठोस जांच होनी चाहिए।




