Uncategorized

बेकाबू होकर पेड़ से टकराई बस,मालिक समेत 5 की मौत:25 यात्री घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर, मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी जा रही थी बस — मुख्य खबर

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 15 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया है। बाकी 10 घायलों का इलाज केल्हारी में चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि, बस के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। गुरुवार को बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 25 यात्री घायल, 15 को किया गया रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 25 घायलों में से 15 को बेहतर इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 10 घायलों का केल्हारी में इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर का भी इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस इस हादसे में बस मालिक समेत 5 लोगों की मौत की सूचना है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!