छत्तीसगढ़

बालोद के जंगल में मिली महिला की एक-सप्ताह पुरानी लाश:हाथ के टैटू से हुई पहचान,हत्या की आशंका;10 साल से मायके में रह रही थी




छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरामी के जंगल में शनिवार को मिली महिला की सड़ी-गली लाश की पहचान हो गई है। मृतका की शिनाख्त बुढ़ापारा बालोद निवासी 35 वर्षीय कमलाबाई राजपूत के रूप में हुई है। महिला के भाई ने कलाई पर लिखा KL टैटू के आधार पर शव की पहचान की है। पुलिस प्रशासन अज्ञात महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर शव की तस्वीरें जारी की थी। इसी दौरान बुढ़ापारा बालोद में रहने वाले राजपूत परिवार को इसकी जानकारी मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि कहीं यह लाश उनकी लापता बहन कमलाबाई की तो नहीं है। चेहरा पूरी तरह सड़ चुका था, टैटू से भाई ने पहचाना मृतका के भाई ने पुलिस से संपर्क कर घटनास्थल पहुंचकर शव देखा। शव का चेहरा और अन्य अंग बुरी तरह सड़ चुके थे। जिससे पहचान संभव नहीं हो पा रही थी। बाद में कलाई पर बने KL गोदना (टैटू) को देखकर भाई ने लाश की पहचान अपनी बहन कमलाबाई राजपूत के रूप में की। एक हफ्ते से थी लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज परिजनों ने बताया कि कमलाबाई बीते शुक्रवार से लापता थी। वह घर से मोबाइल लेकर निकली थी। लेकिन कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं हो रहा था। एक दिन तक मोबाइल चालू रहा, फिर बंद हो गया। दो दिन तक तलाश के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 साल से मायके में रह रही थी मृतका डौंडीलोहारा पुलिस के अनुसार कमलाबाई का विवाह दुर्ग में हुआ था, लेकिन तलाक नहीं हो पाया था। वह पिछले करीब 10 वर्षों से मायके में रहकर मजदूरी कर जीवनयापन कर रही थी। महिला की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस गुरामी गांव के पास बांध से लगे जंगल में झाड़ियों और पत्थरों के बीच शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया होगा। घटनास्थल से कोई मोबाइल या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार शनिवार को जंगल से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है, वहीं सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन डंप कर जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!