Uncategorized
बलरामपुर के कर्राडाड़ में पति ने पत्नी की टांगी से मारकर की हत्या, 16 वर्षीय बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी फरार — मुख्य खबर
बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में पति ने पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी घर के बाहर बाड़ी में पत्नी से गाली-गलौज और प्लास्टिक पाइप से मारपीट कर रहा था। बेटी ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी मारने दौड़ा और फिर टांगी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। आरोपी फरार है।




