Uncategorized

बैंकों का अलर्ट:खातों की केवाईसी 30 अक्टूबर तक करवा लें, नहीं कराया तो फ्रीज होंगे अकाउंट, लेनदेन नहीं कर पाएंगे

जिन लोगों ने लंबे समय से अपने खातों से ट्रांजेक्शन नहीं किया और अपना सत्यापन भी नहीं कराया है तो उनके खाते फ्रीज हो सकते हैं। सभी बैंकों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है वे 30 अक्टूबर तक यह काम हर हाल में करवा लें। तय समय के बाद लोगों के खाते ब्लॉक होने शुरू हो जाएंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बड़े बैंकों की शाखाओं में सूचना भी चस्पा की गई है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए वे सत्यापन की प्रक्रिया तय समय में हर हाल में करवा लें। बैंकों के अनुसार शहर की शाखाओं में बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं, जिनमें एक से पांच साल तक कोई सक्रिय लेन-देन नहीं हुआ है। ऐसे खाताधारकों को पहचान संबंधी जानकारी अपडेट कराने के लिए एसएमएस भेजा जा रहा है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर खाते से लेन-देन भी नहीं हो पाएगा। राजधानी में मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग बैंकों में करीब एक लाख लोगों के खाते ब्लॉक हो सकते हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि खाते ब्लॉक या फ्रीज होते हैं तो तुरंत आधार और पैन कार्ड की फोटो कॉपी के साथ एक पासपोर्ट फोटो जमा कर खाते को खुलवाया जा सकता है। दस्तावेज जमा करने के 24 घंटे के भीतर खाता फिर से खोल दिया जाएगा। इनके लिए केवाईसी बेहद जरूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!