छत्तीसगढ़
अंबिकापुर में प्लास्टिक की दुकान में लगी भीषण आग,VIDEO:लाखों रुपए के प्लास्टिक सामानों का भंडारण, घनी आबादी वाला है एरिया,फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी

![]()
अंबिकापुर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश प्लास्टिक दुकान में भीषण आग लग गई है। यह प्लास्टिक की होलसेल की दुकान है। कुछ ही देर में आग दूसरे माले तक पहुंच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन टीमें पहुंच गई है। दुकान में लाखों रुपए के प्लास्टिक सामानों का भंडारण किया गया है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
Source link



