छत्तीसगढ़

अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में तेज बारिश का अनुमान


CG Weather 11th September: दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ गरज-चमक और …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 10:14:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 10:14:25 PM (IST)

CG Weather 11th September: अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में तेज बारिश का अनुमान
CG Weather 11th September: अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को अगले दो दिन राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यानी आसमान में बादल छाने के साथ अचानक तेज बारिश लोगों की दिनचर्या बिगाड़ सकती है।

गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री दर्ज हुआ और सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिन में 1.6 और शाम तक 31.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण उमस बनी रही।

दुर्ग में सबसे अधिक तापमान, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज की गई बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। अंबिकापुर में 2.8, जगदलपुर में 7.1 और बिलासपुर में 6.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। पखांजूर में सर्वाधिक 5 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर का मौसम: छाए रहेंगे बादल, बौछारें पड़ने की संभावना

रायपुर में शुक्रवार को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। कुछ बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय: दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी उसी क्षेत्र में सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश (आंकड़े मिमी में)

पखांजूर में 50, सोनहत और मालखरौदा में 40-40, बिहारपुर, भोपालपट्टनम, जाभरा और सूरजपुर में 30-30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रघुनाथनगर, चांदो, बास्तानार, प्रेमनगर, बलरामपुर, बकावंड और दोंडाकोचली में 20-20 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- 10 साल पहले हादसा, 50 दिन कोमा में रहे… अब CM विष्णुदेव साय धमतरी के शशिकांत का AIIMS में कराएंगे इलाज



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!