छत्तीसगढ़

‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल…’, गाने पर थाने में बनाई रील, दुर्ग पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक


सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रील में नजर आ रहे युवक को ढूंढ कर निकाला और थाने लाकर उससे उठक-बैठक कराई। युवक की पहचान हुकेश …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 08:42:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 08:42:32 PM (IST)

'आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल...', गाने पर थाने में बनाई रील, दुर्ग पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक
आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. थाना परिसर में वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल
  2. रील बनवाने और बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. गिरफ्तार आरोपित आठ दिन पहले ही जमानत पर आया है बाहर

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना परिसर में एक युवक द्वारा स्वयं का बनवाया हुआ रील इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करते हुए थाना परिसर से बाहर निकल रहा है। थाना परिसर से बाहर निकलने समय उसने ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल’ भोजपुरी गाने पर रील बनाई।

सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रील में नजर आ रहे युवक को ढूंढ कर निकाला और थाने लाकर उससे उठक-बैठक कराई। युवक की पहचान हुकेश उर्फ हुक्का साहू के रूप में की गई है। मामले में पुलिस ने हुकेश के साथ रील बनाने में उसका सहयोग करने वाले आरोपित कनक चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित स्टेशन पारा मरौदा के रहने वाले हैं।

जमानत पर बाहर आते ही रीलबाजी, साथी भी गिरफ्तार

उतई थाना प्रभारी ने बताया कि रील बनवाने वाला आरोपित हुकेश उर्फ हुक्का साहू (27) के विरुद्ध नेवई थाना में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपित को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपित चार अप्रैल को जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया।

रील बनाने में आरोपित का सहयोग करने वाले उसके साथी कनक चतुर्वेदी (24) को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट मिले 24 पुलिसकर्मी, भिलाई ट्रैफिक पुलिस ने काटा खुद के विभाग का चालान

थाने की गरिमा प्रभावित करने पर हुई कार्रवाई

पुलिस की जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो थाना परिसर के अंदर बनाया गया था, जिससे प्रशासनिक परिसर की गरिमा प्रभावित हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपित कब और किस काम से थाना आया था, इसके बारे में जानकारी नहीं लग पाई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!