छत्तीसगढ़

आईएनएस अंजदीप में लगा है भिलाई स्टील प्लांट का ‘फौलाद’, भारतीय नौसेना बेड़ा में आज होगा शामिल


एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट आईएनएस अंजदीप में सेल की बीएसपी यूनिट के विशेष ग्रेड का इस्पात लगा है। यह वॉटर क्राफ्ट भारतीय नौसेना में शामिल ह …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 11:20:39 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 11:26:09 AM (IST)

आईएनएस अंजदीप में लगा है भिलाई स्टील प्लांट का 'फौलाद', भारतीय नौसेना बेड़ा में आज होगा शामिल
आइएनएस अंजदीप, जिसमें सेल की बीएसपी यूनिट का विशेष ग्रेड का इस्पात लगा है

HighLights

  1. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का दृष्टिकोण और सुदृढ़
  2. स्वदेशी एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी कार्वेट का निर्माण हो रहा
  3. भारतीय नौसेना की सतही युद्ध क्षमता में वृद्धि होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी और महारत्न स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित आईएनएस अंजदीप के लिए आवश्यक विशेष-ग्रेड स्टील की पूरी मात्रा उपलब्ध कराई है।

आईएनएस अंजदीप भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रहा तीसरा एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट कार्वेट है, इससे पहले आईएनएस अरनाला और आईएनएस एंड्रोथ बेड़े में शामिल किए जा चुके हैं। अंजदीप में सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र के अलावा बोकारो व राउरकेला संयंत्र में उत्पादित विशेष ग्रेड का स्टील लगा है।

बोकारो, भिलाई और राउरकेला का स्टील लगा

पुराने अभय-श्रेणी के जहाजों को बदलने के लिए स्वदेशी एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी कार्वेट का निर्माण किया जा रहा है। इस रणनीतिक परियोजना के लिए सेल ने कुल आठ कार्वेट के निर्माण हेतु लगभग 3,500 टन विशेष-ग्रेड स्टील की आपूर्ति की है। यह स्टील सेल के बोकारो, भिलाई और राउरकेला के संयंत्रों से प्रदान की गई, जो देश की घरेलु सप्लाई चेन की मजबूती को दर्शाती है।

इस उपलब्धि से न केवल रक्षा निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता को बल मिला है, बल्कि आयात पर निर्भरता भी कम हुई है। सेल ने पहले भी आईएनएस विक्रांत, आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस सूरत जैसी प्रमुख नौसैनिक परियोजनाओं के लिए विशेष-ग्रेड स्टील उपलब्ध कराकर देश के रक्षा स्वदेशीकरण में योगदान दिया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!