छत्तीसगढ़

ILS अस्पताल में मरीजों पर छत गिरी:चौथे फ्लोर की छत गिरने से हादसा, 4 से ज्यादा मरीज घायल; देर रात अफसरों ने की जांच




राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत अचानक गिर गई, जिससे 4 से अधिक मरीज घायल हो गए। घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों-कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ, जब वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था। अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन उसकी चपेट में आ गए। तेज आवाज के साथ मलबा गिरते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल मरीजों को अस्पताल के अन्य सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इंजीनियर बताएंगे हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छत गिरने की वजह निर्माण कार्य में संभावित खामी या भवन के पुराने ढांचे की कमजोरी हो सकती है। हालांकि असली कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मेंटेनेंस को लेकर नाराजगी घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने भवन की गुणवत्ता और मेंटेनेंस को लेकर नाराजगी जताई है। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!