छत्तीसगढ़

रायपुर के नाइट क्लब में ‘रोडीज’ सितारों का बवाल, श्रेया कालरा और ऋषभ का युवतियों को शराब पिलाते वीडियो वायरल


राजधानी में लेट नाइट पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सेरीखेड़ी स्थित क्लब में देर रात तक चली पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 07:56:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 07:56:54 PM (IST)

रायपुर के नाइट क्लब में 'रोडीज' सितारों का बवाल, श्रेया कालरा और ऋषभ का युवतियों को शराब पिलाते वीडियो वायरल
श्रेया कालरा और ऋषभ का युवतियों को शराब पिलाते वीडियो वायरल

HighLights

  1. सेरीखेड़ी के पियानो क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल पर युवाओं को शराब पिलाने का आरोप
  3. पुलिस ने रात 12:30 बजे मौके पर पहुंचकर रुकवाई पार्टी, क्लब प्रबंधन पर जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में लेट नाइट पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सेरीखेड़ी स्थित क्लब में देर रात तक चली पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर युवतियों को अपने हाथों से शराब पिलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज संगीत, भारी भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। वायरल वीडियो में श्रेया कालरा कथित तौर पर ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। यह पूरा घटनाक्रम मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

समय सीमा के बाद भी जारी थी पार्टी

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रात करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंची और पार्टी को रुकवाया। बताया जा रहा है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी क्लब में गतिविधियां जारी थीं, जो नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब संचालन के लिए प्रशासन द्वारा समय सीमा तय की जाती है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं होती।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!