छत्तीसगढ़

एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

जशपुर/  दोकड़ा में एकादशी पर्व के पावन अवसर पर सोमवार की संध्या श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में भव्य दीप प्रज्वलन एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं और भगवान श्रीजगन्नाथ जी की महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।कार्यक्रम की शुरुआत संध्या बेला में मंदिर शिखर में दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने सैकड़ों दीपों से मंदिर परिसर को जगमगा दिया। श्रद्धालु द्वारा भजन कीर्तन एवं  ‘हरे कृष्णा’, ‘जय जगन्नाथ’ जैसे भक्तिपूर्ण जयघोषों से गूंज उठा।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मंदिर समिति के सदस्यों एवं उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और मंदिर की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित करते हैं।महाआरती के पश्चात मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दोकड़ा एवं आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके आगमन से यह आयोजन और भी गरिमामय बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!