छत्तीसगढ़

1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना, महाशिवपुराण कथा श्रवण करने जुटे श्रद्धालु

जशपुर/  पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री फलेश्वर महादेव मंदिर बगिया में 1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशेष पूजन अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के रूप में 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 जुलाई तक चलेगा।कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत रूद्राभिषेक, शिवलिंग पूजन एवं महाआरती में भाग लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


पूरे आयोजन को शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न कराने हेतु ओडिशा से आए प्रतिष्ठित पंडितों की टीम द्वारा विधिविधान से पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन संपन्न कराया जा रहा है। इस अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।विशेष आकर्षण के रूप में श्रीधाम गहिरा की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका किशोरी राजकुमारी तिवारी ‘शास्त्री’ द्वारा तीन दिवसीय शिव महापुराण कथा का भावपूर्ण वाचन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। उन्होंने प्रथम दिवस की कथा में शिव महिमा, पार्वती विवाह एवं रुद्रावतार की अद्भुत गाथाएं सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं भक्ति ध्वनि से सुसज्जित किया गया है।

    *24 जुलाई को होगा समापन*

इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का  24 जुलाई को समापन होगा, जिसमें महापूजन, भंडारा एवं पूर्णाहुति के साथ महाआरती आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!