छत्तीसगढ़

भव्य कलश यात्रा के साथ मंगलवार से आरंभ होगा 100108 पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम, मैनी नदी तट से निकाली गई ऐतिहासिक कलश यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल…….

जशपुर/ श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर बगिया में 100108 पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शुभारंभ से पहले आज सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत मैनी नदी तट से विधिवत पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कलश लेकर उपस्थित रहीं।कलश यात्रा मंदिर परिसर तक पूरे भक्ति भाव जयकारों के बीच निकाली गई।इस कलश यात्रा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति में कलश स्थापना की गई।श्रीमती साय ने श्रद्धा भाव से कलश स्थापना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस आयोजन को धार्मिक और सामाजिक चेतना को जाग्रत करने वाला बताया।श्री फलेश्वर महादेव मंदिर बगिया में 22 जुलाई से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित की गई है।


इस आयोजन के अंतर्गत 22 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन, रुद्राभिषेक, आरती एवं विसर्जन किया जाएगा,कुल 100108 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा।पूजन में प्रख्यात आचार्यों एवं पुरोहितों के दिशा-निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।श्रीमती साय ने इस पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में भाग लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!