छत्तीसगढ़
26 मार्च को श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से होगा शुभारंभ, रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

पत्थलगांव में रामनवमी के पावन अवसर पर बिलाईटांगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 26 मार्च 2026, गुरुवार को श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण और हनुमान चालीसा पाठ के साथ की जाएगी, जिसके बाद बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में बड़ी संख्या में रामभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और रामभक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं।
रामनवमी के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और जगह-जगह तैयारियां जोरों पर हैं।





