छत्तीसगढ़

यूपी:ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के पार्ट्स खराब होने का दावा, बढ़ी पार्ट्स की खपत; बंद हो जा रही हैं गाड़ियां – Up: E-20 Petrol Claims To Damage Vehicle Parts, Increasing Parts Consumption; Vehicles Are Breaking Down Mid-w


 राजधानी में एक माह से वाहनों में खराबी के मामले ज्यादा ही सामने आने लगे हैं। इससे स्पेयर पार्ट्स की खपत में तेजी से वृद्धि हुई है। कार्बोरेटर, वाल्व, फिल्टर और वायरिंग सेट की मांग में 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। स्पेयर पार्ट्स की खपत बढ़ने के कारण डुप्लीकेट सामान का बाजार भी गर्म हो गया है।

शनिवार को अलीगंज के पुरनिया और लालबाग के ऑटो मार्केट में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। इनमें वाहन मालिकों से ज्यादा कारीगर थे, जो मुख्य रूप से बाइक व स्कूटी के कार्बोरेटर, पिस्टन, वाल्व, फिल्टर और वायरिंग सेट की मांग कर रहे थे। कारीगरों ने बताया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण बाइक और स्कूटी में खराबी आ रही है, जिससे प्लास्टिक के उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, एक महीने में इन स्पेयर पार्ट्स की खपत 50 फीसदी बढ़ गई है।

बीएस-6 वाहनों पर अधिक असर

अलीगंज के स्पेयर पार्ट्स कारोबारी जसपाल सिंह ने बताया कि बीएस-6 दोपहिया वाहन सवारों को सबसे ज्यादा झटका लग रहा है। बीएस-6 के ज्यादातर दोपहिया वाहन इलेक्ट्रॉनिक होने के कारण पेट्रोल में मिलावट से खराब हो रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल में एथनॉल के अलावा अन्य पदार्थों की मिलावट की जांच की मांग की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!