छत्तीसगढ़

West Asia Crisis Live:सऊदी ने हवा में मार गिराई 3 क्रूज मिसाइलें; इस्राइल-अमेरिका पर जारी रहेगा ईरान का हमला – West Asia Crisis Live: Us Iran Israel War, Us Army, Irgc, Turkiye, War Updates And News In Hindi


05:52 AM, 05-Mar-2026

पश्चिम एशिया में जारी तनाव में आज अभी तक क्या-क्या हुआ?

• ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार 5 दिनों में मरने वालों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई है।

• ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इराकी कुर्द राजनीतिक दल के नेता से बात करते हुए चेतावनी दी कि देश की सीमा पर आतंकी गतिविधियां हो सकती हैं।

• ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि कुर्द लड़ाके इराक से ईरान में घुस आए हैं।

• तुर्किये ने कहा कि ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने पूर्वी भूमध्य सागर में नष्ट कर दिया।

• अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी पनडुब्बी ने श्रीलंका के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ईरान के एक युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया।

• अमेरिका की सीनेट के ज्यादातर सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया है।

• इस बीच इस्राइली ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर फिर हवाई हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैनिकों से मुकाबला किया।

05:07 AM, 05-Mar-2026

इस्राइल ने बेरूत के हारेत हरेइक इलाके पर फिर किया हमला

इस्राइल की सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में स्थित हारेत हरेइक इलाके पर बमबारी की है। हमले से पहले इस्राइली सेना ने इलाके के लोगों को चेतावनी जारी कर तुरंत घर खाली करने को कहा था। सेना का कहना था कि वह वहां मौजूद एक इमारत पर जल्द हमला करने वाली है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हारेत हरेइक इलाके पर यह तीसरा हमला है। इस वजह से इलाके में दहशत का माहौल है और कई लोग सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं।

05:02 AM, 05-Mar-2026

सऊदी अरब ने तीन क्रूज मिसाइलें हवा में ही मार गिराईं

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने तीन क्रूज़ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। मंत्रालय के अनुसार ये मिसाइलें अल‑खरज शहर के बाहर इंटरसेप्ट की गईं। समय रहते उन्हें मार गिराने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि ये मिसाइलें किसने दागी थीं, लेकिन घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

05:01 AM, 05-Mar-2026

ईरान की दो टूक- अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी

ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका और इस्राइल के हमलों के जवाब में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान से फोन पर बात करते हुए कहा कि ईरान की सेना तब तक नहीं रुकेगी जब तक दुश्मनों के खतरे को खत्म नहीं कर दिया जाता। ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अराघची ने कहा कि ईरान जिन ठिकानों पर हमला कर रहा है, उनका इस्तेमाल देश के खिलाफ हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक है।

03:17 AM, 05-Mar-2026

ट्रंप बोले- ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से नष्ट हो रहे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छी स्थिति में है और आगे भी मजबूत रहेगा। उनका कहना है कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 साल से अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने ओबामा के परमाणु समझौते को अब तक का सबसे बुरा समझौता बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान को सब कुछ मिल गया था, यहां तक कि परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता खुल गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरानी मिसाइलें और उनके लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब “पागल लोग” परमाणु हथियार रखते हैं, तो खतरनाक चीजें होती हैं। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है और आगे भी स्थिति संभालते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

02:59 AM, 05-Mar-2026

स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने सफाई दी कि स्पेन की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ़ से कहा गया कि स्पेन ने अमेरिका के ईरान पर सैन्य ऑपरेशन में सहयोग किया है, लेकिन अल्बारेस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि स्पेन ने अपनी सैन्य नीति में कोई बदलाव नहीं किया है।

02:59 AM, 05-Mar-2026

इस्राइल का ईरान पर बड़े पैमाने का हमला

इस्राइल ने तेहरान, ईरान में ईरानी कमांड सेंटरों पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से हमला किया। इस हमले में क़ुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस निदेशालय, बेसिज मिलिशिया और साइबर यूनिट को निशाना बनाया गया। 250 से ज्यादा बम गिराए गए। यह हमला इज़रानी सुरक्षा ढांचे और विरोध प्रदर्शन दबाने वाली इकाइयों को कमजोर करने के लिए किया गया।

02:53 AM, 05-Mar-2026

ओमान के पास कंटेनर जहाज पर हमला

बुधवार दोपहर को ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज एमवी सफीन प्रेस्टीज पर अज्ञात मिसाइलों से हमला हुआ। जहाज होर्मूज जलसंधि से गुजर रहा था। मिसाइलों से इंजन रूम में आग लगी और जहाज को भारी नुकसान हुआ। जहाज पर 24 नाविक थे 21 मिस्र और 3 यूक्रेन के जो ओमान की नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया।

 

01:47 AM, 05-Mar-2026

जयशंकर और सऊदी विदेश मंंत्री ने की बातचीत

सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’

 

01:43 AM, 05-Mar-2026

मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि मध्य प्रदेश के उन निवासियों की सहायता की जा सके जो अध्ययन, नौकरी, व्यापार, पर्यटन आदि के लिए पश्चिम एशियाई देशों में गए हैं। हम मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्य के नागरिकों से मेरी अपील है कि वे किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।’

 





Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!