Uncategorized
विश्व का सबसे लंबा चलने वाला त्योहार बस्तर दशहरा: नार फोड़नी की परंपरा हुई पूरी, अब रथ की तैयारी तेज

बस्तर दशहरा के लिए विशाल विजय रथ निर्माण के तहत सिरहासार भवन के समक्ष नार फोड़नी रस्म श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। पारंपरिक बढ़ई और लोहार कारीगरों द्वारा पहियों में लोहे का गुर्दा लगाकर उन्हें परिचालन योग्य मजबूत किया गया। आगामी 13 अक्टूबर से प्रतिदिन रथ परिक्रमा शुरू होगी जबकि भीतर रैनी और बाहर रैनी इस ऐतिहासिक पर्व के मुख्य आकर्षण रहेंगे।



