छत्तीसगढ़

तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अब लिखित परीक्षा के बाद होगी छंटनी, नगरीय निकायों में भी लागू नई व्यवस्था

रायपुर। प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी के लिए अब लिखित परीक्षा के बाद छंटनी शुरू होगी। जिन पदों पर कौशल या शारीरिक परीक्षा जरूरी है, वहां खाली पदों से 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा पास करने वालों में से ही अंतिम चयन होगा। राज्य सरकार ने भर्ती की पूरी प्रक्रिया के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के नए नियमों के अनुसार होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के बाद अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भी सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को इसकी जानकारी भेज दी है।

अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में होने वाली तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती नई व्यवस्था के अनुसार ही होगी। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

नई व्यवस्था के तहत लिखित परीक्षा के बाद छंटनी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिन पदों के लिए कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा आवश्यक है, वहां खाली पदों की संख्या से 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

इसके बाद परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों में से ही अंतिम चयन किया जाएगा। राज्य सरकार ने भर्ती की पूरी प्रक्रिया के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं, जिसकी जानकारी संबंधित विभागों और निकायों को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें- बाइक स्टंट व हाईवे पर बर्थडे मनाने से रोकने के लिए गाइडलाइन बनाए छत्तीसगढ़ सरकार: हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला, सरगुजा को मिले 3 नए अधिकारी, कई जिलों के बदले प्रभार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!