Train Late Reason:ट्रेन लेट क्यों होती है कैसे पता करें? यहां जानें – Train Late Reason: Why Are Trains Delayed How To Check Train Running Status Online Train Late Kyu Hoti Hai

How to Check Train Running Status Online: अगर आपको भी ट्रेन से सफर करना है तो इसके लिए आपको कंफर्म ट्रेन टिकट लेना होता है। जनरल, स्लीपर और एसी क्लास तक में आप सफर कर सकते हैं। लंबी दूरी का सफर भी ट्रेन से आराम से तय हो जाता है। साथ ही इसमें खानपान की सुविधा से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था से सफर आरामदायक हो जाता है।
वहीं, आपने कई बार देखा होगा कि कई ट्रेनें देरी से चलती हैं। जबकि, कई ट्रेनें तो घंटों-घंटों लेट हो जाती हैं जिसकी वजह से यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ये ट्रेनें लेट क्यों होती हैं और आप कैसे चेक कर सकते हैं ट्रेन लेट है या नहीं? चलिए जानते हैं आखिर ट्रेनें लेट क्यों होती हैं…

2 of 6
ट्रेन लेट होने का क्या कारण होता है?
– फोटो : AdobeStock
क्यों लेट हो जाती हैं ट्रेनें?
पहला कारण
- सबसे अधिक ट्रेनों के लेट होने की खबरें सर्दियों में आती हैं
- यहां कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो जाती हैं
- सर्दियों में विजिबिलिटी कम हो जाती है जिसके कारण ट्रेनें देरी से चलती हैं

3 of 6
ट्रेन लेट होने का क्या कारण होता है?
– फोटो : AdobeStock
दूसरा कारण
- कई बार ऐसा भी होता है कि किन्हीं कारणों से किसी रूट की एक ट्रेन लेट हो जाती है
- इसके बाद पीछे की बाकी ट्रेनें भी लेट होने लगती हैं
- इसे डोमिनों प्रभाव कहा जाता है

4 of 6
ट्रेन लेट होने का क्या कारण होता है?
– फोटो : AdobeStock
तीसरा कारण
- कई बार ट्रेनें सिग्नल फेल होने के कारण लेट हो जाती हैं
- इंजन में खराबी के कारण भी ट्रेनें लेट हो जाती हैं
- कई बार किसी ट्रैक पर चल रहे काम जैसे, ट्रैक की मरम्मत आदि की वजह से भी ट्रेनें लेट हो जाती हैं

5 of 6
ट्रेन लेट होने का क्या कारण होता है?
– फोटो : AdobeStock
चौथा कारण
- आपने शायद ये भी देखा होगा कि स्पेशल ट्रेनें भी लेट हो जाती हैं
- ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारों पर या किसी स्पेशल मौके पर रेलवे द्वारा चलाई जाती हैं
- पर इनके लिए जो रूट तय होता है, उस पर पहले से चलने वाली ट्रेनों का समय निर्धारित होता है
- ऐसे में बाकी ट्रेनों को पास करने के कारण स्पेशल ट्रेनें भी लेट हो जाती हैं




